हमारी कहानी

अखिल भारतीय मौर्य महासभा का उद्भव

संस्थापक के शब्दों में

"मैंने कई सामाजिक संगठनो में कार्य किया। उन सभी सामाजिक संगठनो में मैंने महसूस किया कि जो लोग पदाधिकारी हैं, वो केवल मठाधीश बनकर रहना चाहते हैं..."

जब मैंने उन सामाजिक संगठनो के मठाधीशों से प्रस्ताव रखा कि आप लोग समाज के सुख दुख में जब समाज को आपकी जरूरत होती है तो आप लोग पहुँच नहीं पाते क्योंकि आप लोग नौकरी पेशे वाले हैं या व्यवसायी हैं, जिसकी वजह से आप समाज को जरूरत पड़ने पर समय नहीं दे पाते।

तब मुझे महसूस हुआ कि समाज के लिए जो मैं करना चाहता हूँ, वो इन संगठनो में रहकर नहीं कर पाऊँगा और न मेरे जैसे समाज के प्रति समर्पित युवा ही इन संगठनो के माध्यम से समाज को आगे ले जा पाएंगे।

तब मैंने ये निर्णय लिया कि अगर अपने समाज को आगे ले जाना है तो युवाओं को आगे लाना होगा, तभी समाज का उत्थान होगा। समाज के युवा साथियों को एक मंच देना होगा। समाज और युवाओं की पीड़ा से अखिल भारतीय मौर्य महासभा का उदय हुआ।

इस महान कार्य में भाई विजय के मौर्य, भाई पवन मौर्य, भाई दीपक मौर्य, भाई श्याम सुन्दर मौर्य व बबलू मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही सभी संस्थापक पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों का दिल से आभार।

अजय मौर्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष

+91 9350534921
हमारा इतिहास

अखिल भारतीय मौर्य महासभा का गठन

अखिल भारतीय मौर्य महासभा का गठन 1 मई 2015 को हुआ जिसका मुख्यालय 667/6 मंडावली फाजलपुर दिल्ली 110092 है।

संस्था के संस्थापक पदाधिकारी व कार्यकारी सदस्य

क्र.सं. नाम पिता/पति पद पता
1
मा० अजय मौर्य
राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री वासुदेव मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष 667/6 मंडावली फाजलपुर दिल्ली 110092
2
मा० रामचंद्र मौर्य
श्री रामकेर मौर्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष RC 1234, आदर्श नगर, खोड़ा कालोनी, गाजियाबाद (उ०प्र०)
3
मा० विजय के मौर्य
श्री पारस राम मौर्य राष्ट्रीय महासचिव 65 जयहिंद स्ट्रीट, मिल्लर गंज, लुधियाना, पंजाब
4
मा० दीपक मौर्य
श्री गया प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय सचिव एफ़ 262, से०- ९, न्यू विजय नगर, गाजियाबाद (उ०प्र०)
5
मा० बबलू मौर्य
श्री राम संजीवन मौर्य राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष 139F/11C/1D रसूलाबाद, इलाहाबाद (उ०प्र०)
6
मा० प्रशान्त के मौर्य
श्री राम लखन मौर्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य B-5, पुरषोत्तम नगर, नियर ब्राइट स्कूल, VIP रोड, करेली बाग, वडोदरा, गुजरात
7
मा० विजय पी मौर्य
श्री छोटे लाल मौर्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य A-619, डबुआ कालोनी, फरीदाबाद, हरियाणा
8
मा० अनिल मौर्य
श्री शिव नारायण मौर्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य 193, बसंत नगर, भिलाई, छतीसगढ़
9
मा० नन्हेलाल मौर्य
श्री राम स्वरूप मौर्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य 27, मल्टीन मेटल, जिला- कोटा, राजस्थान
10
मा० बालकिशोर मौर्य
श्री जगदम्बा प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य 802 आठवीं मंजिल, Paradise Tower, गोखले रोड, नौपाडा मुम्बई महाराष्ट्र
11
मा० शुभम मौर्य
श्री आर० एस० मौर्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य 667/6 मंडावली फाजलपुर, दिल्ली 110092
12
मा० पवन मौर्य
श्री राम प्यारे मौर्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य 96, आदर्श नगर, खोड़ा कालोनी, गाजियाबाद (उ०प्र०)
13
मा० अमित कुमार मौर्य
श्री पारस नाथ मौर्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य 828, संतनगर, ओल्ड फरीदाबाद हरियाणा
14
मा० श्याम सुंदर मौर्य
श्री हरिराम मौर्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य D-1/3, सोम बाजार रोड, तीसरा पुस्ता, सोनिया विहार, दिल्ली
15
मा० राम अभिलाख मौर्य
श्री रामदास मौर्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य 17, थाना-डीह, गोल्डवारा राही, रायबरेली (उ०प्र०)
हमारा लक्ष्य

अखिल भारतीय मौर्य महासभा के उद्देश्य

अपने समाज का उत्थान करके हम अपना गौरवशाली इतिहास पुनः स्थापित करेंगे

धार्मिक उद्देश्य

तथागत बुद्ध की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुँचाना और बौद्ध विहारों का निर्माण कराना।

  • बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यक्रम
  • ध्यान एवं विपश्यना शिविरों का आयोजन
  • बौद्ध साहित्य का प्रकाशन
शैक्षिक उद्देश्य

समाज के युवाओं को शिक्षा व सिविल सेवाओं हेतु प्रेरित व सहायता प्रदान करना।

  • छात्रवृत्ति कार्यक्रम
  • शैक्षणिक परामर्श केंद्र
  • कोचिंग सहायता कार्यक्रम
सामाजिक उद्देश्य

महिला सशक्तिकरण, युवाओं को प्रेरित करना व समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करना।

  • महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
  • युवा नेतृत्व विकास
  • वरिष्ठ नागरिक कल्याण

हमारे प्रमुख उद्देश्य

  • तथागत बुद्ध की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुँचाना
  • अखिल भारतीय मौर्य महासभा का कार्यालय/ बुद्धविहार के लिए भूमि प्राप्त करना
  • भारतवर्ष के अधिकतर प्रदेशों में महासभा की शाखाओं की स्थापना करना
  • भारतवर्ष में अधिक से अधिक बुद्ध विहार व अशोक स्तंभ का निर्माण कराना
  • सम्राट अशोक मौर्य महान की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करवाना
  • समाज के छात्र-छात्राओं को सिविल सेवाओं (IAS, IPS, PCS) हेतु प्रेरित करना
  • गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा व विवाह में सहायता प्रदान करना
  • भारतीय मुद्रा पर सम्राट अशोक की लाट को प्रमुखता दिलवाना
  • युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना
  • महिला सशक्तिकरण हेतु महासभा की महिला विंग का गठन करना
हमारी दृष्टि

हमारी दृष्टि: एक समृद्ध एवं समरस समाज का निर्माण

सामाजिक एकता

हम एक ऐसे समाज की परिकल्पना करते हैं जहाँ सभी वर्गों के लोग मिलजुलकर रहें और एक-दूसरे का सहयोग करें।

शैक्षिक उन्नति

हम चाहते हैं कि हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े और हर युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।

सामाजिक न्याय

हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं जहाँ हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान मिले।

Gautam Buddha

गौतम बुद्ध

"अप्प दीपो भव"

अपने प्रकाश से स्वयं प्रकाशित हों। दूसरों पर निर्भर न रहें।